
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार पांच दिसंबर को होगा। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा फैसला होता है तो उस पर चर्चा होती है। केंद्रीय नेतृत्व से सुझाव लिए जाते हैं। लगभग सभी काम पूरे हो चुके हैं। हमने राज्यपाल से समय मांगा है और पांच दिसंबर को पूरा मंत्रिमंडल शपथ लेगा। नेतृत्व जो भी फैसला लेगा, वह सभी को स्वीकार्य होगा।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जेजेएम के एक नेता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के 11 मंत्री 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शपथ ले सकते हैं। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
#WATCH दिल्ली: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजेश ठाकुर ने झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा, "निश्चित रूप से जब कोई बड़ा फैसला होता तो उसपर चिंतन-मंथन होता है और हमारे जो केंद्रीय नेतृत्व के लोग हैं उनके सुझाव लिए जाते हैं। लगभग सभी चीज़ें पूरी हो गई हैं, हमने राज्यपाल से समय… https://t.co/ivQ9ys6lcw pic.twitter.com/K6f9S7416Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2024
कांग्रेस के 4 विधायक बन सकते हैं मंत्री
सूत्रों का कहना है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस को 4 और राजद व भाकपा माले को 1-1 मंत्री पद मिल सकता है। वहीं, कैबिनेट की पहली बैठक में 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है। नियमित विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने तक जेजेएम विधायक स्टीफन मरांडी बतौर प्रोटेम स्पीकर कार्यवाही का संचालन करेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या बोले सुप्रियो?
5 दिसंबर को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। हर प्रमंडल को उसका प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसमें महिलाएं, युवा, किसान सभी को शामिल किया जाएगा। हर वर्ग को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।